गांवों में 24 घंटे प्रवास कर रहे भाजपा के दिग्गज नेता : हेमंत परिहार

झांसी,06 फरवरी (हि.स.)। पार्टी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करा रहे हैं। साथ ही लाभार्थियों की, वोटर्स व गांव के प्रभावशाली लोगों से संपर्क व संवाद स्थापित कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार की अध्यक्षता में पूरे जिले में कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में पार्टी के जनप्रतिनिधि, दिग्गज नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांवों में 24 घंटे प्रवास कर रहें है।

इस दौरान ग्राम संयोजक व प्रवासी की टीम एक-एक मतदाता से संपर्क करेगी। साथ ही मतदाता सूची का निरीक्षण, नमो ऐप, सरल ऐप डाउनलोड करने एवं बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने की योजना बनाने का काम होगा। गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जाएगा। 12 मंडलों में लगभग 250 बूथ पर भाजपा जिला अध्यक्ष व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाकर वहां पर प्रवास किया। चिरगांव मंडल के रामनगर गांव में बूथ समिति की बैठक की। लाभार्थियों से संपर्क किया। स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई और विकसित भारत एम्बेसडर बनने हेतु लोगों से आग्रह किया।

जिला अध्यक्ष ने दलित बस्ती में जाकर बैठक की एवं चाय पर चर्चा की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना बता कर लोगों को प्रेरित किया और वहां पर दीवाल पर एक बार फिर मोदी सरकार की की बाल पेंटिंग कराई। प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क किया। पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की। एनजीओ प्रबंधन से एवं गांव में अच्छे खिलाड़ियों से भी संपर्क किया और सभी से अयोध्या धाम जाकर प्रभु रामलाला के दर्शन करने हेतु जाने का आग्रह किया। इसी दौरान जिले के उपाध्यक्ष गांव चलो अभियान के संयोजक अखिलेश गुप्ता ने 12 मंडलों की समीक्षा भी की।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube