आज के युग में इमानदारी की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है.

आज जब चंद रुपयों के खातिर इंसान का इमान हिल जाता है। ऐसे में एक वकील ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। सेंधवा के एक वकील ने शहर के छोटी बिजासन माता मंदिर में मिले सोने के मंगलसूत्र को पुलिस को सौंपने का काम किया है।

शहर से तीन किलोमीटर दूर छोटी बिजासन माता का मंदिर है। सोमवार सुबह सात बजे शहर के वकील रवींद्र चौबे दर्शन के लिए गए थे। यहां मंदिर परिसर में उन्हें सोने का मंगलसूत्र मिला। पहले तो उन्होंने मंदिर में ही ये पता करने की कोशिश की, ये मंगलसूत्र किसका है। जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस थाने जाकर मंगलसूत्र सौंप दिया। पुलिस ने भी वकील रवीेंद्र चौबे की इमानदारी को सलाम किया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर मंदिर में गिरा मंगलसूत्र किसका था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube