धवन की पत्नी का खुलासा- इस वजह से हमेशा पहनती हैं कैप

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी धवन को सपोर्ट करने के लिए कई मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई देती हैं, और गब्बर के चौकों और छक्कों पर वह जमकर लुफ्त उठाती हैं.

आयशा अक्सर जब भी स्टेडियम में आती हैं तो वह कैप पहने हुए होती हैं, जिसका राज उन्होंने आखिरकार खोल ही दिया. 

आयशा ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए कहा, ‘कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा कैप लगाए रहती हूं. मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में बेकार का समय बर्बाद नहीं करती हूं. मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है. उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं.’

आयशा ने कहा, ‘मैं बालों को संवारने में ज्यादा वक्त नहीं खराब करती हूं. मेरे लिए ऐसा समय बेकार है. मैं इसके बदले वो काम करती हूं जो मेरे लिए हर दिन जरूरी है.’

आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में धवन की पत्नी आयशा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच झगड़े की खबर आई थी.

एक हिंदी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और शिखर धवन की पत्नी आयशा के बीच बहस हुई थी. जिसके बाद से ही शिखर के टीम से बाहर होने के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से अलग एशिया कप में शिखर का परफॉर्मेंस अच्छा रहा.

अखबार के संवाददाता ने दावा किया था कि उन्हें टीम के एक खिलाड़ी ने बताया कि कई खिलाड़ी टीम में अनुष्का शर्मा की मौजूदगी से खुश नहीं हैं, कई बार वह टीम मीटिंग में भी शामिल होती हैं.  

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube