गोरखपुर में 5 बदमाशों पर घोषित हुआ इनाम , सभी चल रहे फरार

गोरखपुर। पुलिस ने 5 बदमाशों पर इनाम घोषित किया है। यह सभी बदमाश फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने इन पर इनाम घोषित किया है। इन बदमाशों के खिलाफ जिले के गुलरिहा, बांसगांव, बेलीपार, गोला और गगहा थाना में केस दर्ज हैं।

पहले भी घोषित हो चुके हैं इनाम

पीपीगंज इलाके के जंगल विहुली टोला बेलहवा के शाहरुख पुत्र शमशेर पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है। शाहरुख काफी दिनों से फरार चल रहा है। उसपर थाना गुलरिहा पर साल 2020 में पशु क्रूरता का केस दर्ज है। वो तभी से फरार चल रहा है। अब इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इसपर इनाम घोषित किया है।

गोला इलाके के ग्राम भरसी बुजुर्ग बंटी उर्फ अनिकेत मिश्रा पुत्र लालजी मिश्रा पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बंटी पर बांसगांव थाने में साल 2022 में चोरी का केस दर्ज है। वह तभी से फरार चल रहा है। अब इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इस पर इनाम घोषित किया है।

बेलीपार इलाके के बिस्टौली बुजुर्ग के रहने वाले राजमन पाल पुत्र भकोल पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। राजमन पर साल 2022 में बेलीपार थाना में चोरी का केस दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश है। ऐसे में अब इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राजमन पर इनाम घोषित किया है।

गोला इलाके के संजीव उर्फ शरदचन्द त्रिपाठी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। संजीव पर साल 2022 में गोला थाने पर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। वो तभी से फरार चल रहा है। अब इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इसपर इनाम घोषित किया है। ताकि, वह पकड़ा जा सके।

इसी तरह गगहा इलाके के पाजूपार के आशुतोष पाण्डेय उर्फ टुनटुन पुत्र सेट पाण्डेय उर्फ सुशील पाण्डेय पर भी पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आशुतोष पाण्डेय पर साल 2023 में दहेज हत्या और डाबरी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा है। अब इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इस पर इनाम घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube