रेखा पात्रा सहित भाजपा के छह उम्मीदवारों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा

कोलकाता। बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा को चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा मिलने जा रही है। सीआईएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रेखा को ”एक्स” श्रेणी की सुरक्षा मिलने वाली है। हालांकि, खबर है कि गृह मंत्रालय सिर्फ रेखा ही नहीं, बल्कि कुल छह भाजपा उम्मीदवारों को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने जा रहा है। रेखा के अलावा बहरामपुर के निर्मल साहा, मथुरापुर के अशोक पुरकाइत, जयनगर के अशोक कंडारी, रायगंज के कार्तिक पाल और झाड़ग्राम के प्राणनाथ टुडू को केंद्रीय बलों की सुरक्षा मिलेगी। सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से चुनाव के दौरान इन सभी पर सुरक्षा का खतरा जताया गया है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। पूरे चुनाव के दौरान इन सभी को केंद्रीय सुरक्षा मिलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube