भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो दोपहर 12ः30 बजे ऊंचाहार (रायबरेली) जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो ओडिशा पहुंचेंगे। ओडिशा में सुंदरगढ़ के राऊरकेला में जनसभा करने के बाद वो सीधे झारखंड पहुंचेंगे। शाह रांची लोकसभा क्षेत्र में शाम सवा पांच बजे रोड शो करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube