केजरीवाल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंः ऋचा पांडे

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआपा) प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर एक महिला के साथ अभद्रता होती है, जो कोई आम महिला नहीं बल्कि उनकी पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं। अगर एक सांसद सुरक्षित नहीं तो दिल्ली की आम महिलाओं को अरविंद केजरीवाल क्या सुरक्षा देंगे। उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपित बिभव कुमार के साथ मुख्यमंत्री घूम रहे हैं। उन्हें तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। इससे पहले इस घटना के विरोध में ऋचा पांडे के नेतृत्व में संगठन की सदस्यों ने आज सुबह केजरीवाल के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी है। संगठन की कार्यकर्ता चूड़ियां लेकर पहुंची। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube