तीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता लागू करेगी मोदी सरकार : राजनाथ

बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकन्दरपुर में चुनावी जनसभा में ऐलान किया कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है।

राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी सड़कों का श्रेय अटल जी को जाता है। वर्ष 2014 में आये मोदी जी ने अब तक क्या नहीं किया है। अभी आगे बहुत कुछ करेंगे।

सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया में धारणा बदली है। पहले भारत को कमजोर समझा जाता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। वर्ष 2004 में अर्थव्यवस्था में भारत को अटल जी ने 11वें स्थान पर लाकर खड़ा किया था। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में देश की हालत खस्ता हो गई। रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि वे किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करते। आज मोदी सरकार में भारत की अर्थ व्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की है। उसने यह भी कहा कि यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार इसी तरह रही तो 2027 तक यह दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube