भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज पश्चिम बंगाल में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज सबसे पहले कांथी लोकसभा क्षेत्र के इताबेरिया में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो घाटाल लोकसभा क्षेत्र का रुख करेंगे। घाटाल के डेबरा में उनकी जनसभा दोपहर 12ः30 बजे होनी है। घाटाल से वो पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। पुरुलिया के संथाली बिरसा चौक पर वो दोपहर 2ः30 बजे पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह बांकुरा लोकसभा क्षेत्र में शाम चार बजे रोड शो करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube