भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर सवा 12ः40 बजे झारखंड में जिला देवघर के खागा बरजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो इसी जिले को गोड्डा का रुख करें। गोड्डा में उनका रोड शो दोपहर 2ः55 बजे शुरू होगा। गोड्डा से वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे। दक्षिण कोलकाता में शाम साढ़े सात बजे वो रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube