गुजरात में साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोपित अनिल यादव गिरफ्तार कर लिया…

बीते दिनों गुजरात में एक मासूम लड़की से दुष्‍कर्म का आरोपित अनिल यादव बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बक्‍सर के इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में शुक्रवार की रात गुजरात पुलिस ने स्‍थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।विदित हो कि गुजरात में बीते 13 अक्‍टूबर को साढ़े तीन साल की एक मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अनिल यादव का नाम सामने आया था। घटना के बाद गुजरात में उत्‍तर भारतीयों, खासकर बिहारियों के खिलाफ स्‍थानीय लोगों का आक्रोश उमड़ पड़ा था। इस दौरान हजारों उत्‍तर भारतीयों को प्रताडि़त कर उन्‍हें गुजरात छोड़ने को मजबूर किया गया था।

घटना, एक नजर

सूरत के लिम्बायत गोडाद्रा विस्तार में बीते 13 अक्टूबर को एक साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची की लाश मिली। बच्ची दो दिनों से लापता थी। बच्ची की तलाश में लिम्बायत पुलिस क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की कुल 10 अलग-अलग टीमें लगीं थीं। दो दिनों के बाद जिस घर में बच्ची रहती थी, उसी मकान के नीचे के कमरे में एक प्लास्टिक बैग में उसका शव मिला।

परिजनों का आरोप था कि घर के पड़ोस में रहने वाला अनिल यादव उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने कहा कि अनिल ने ही दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से आरोपित अनिल फरार था। अनिल पड़ोस के मकान में किराए पर रहने आया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube