प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया। सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार तारिक ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती आई।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने तारिक और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube