शुक्र और बुध के गोचर से ये राशियां होगी मालामाल, मिलेंगी डबल खुशियां

जुलाई की शुरुआत में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हुआ था। 7 जुलाई को शुक्र ग्रह ने चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश किया था। यह स्थिति 31 जुलाई तक रहेगी। इस 19 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार बुध कुल 33 दिन इस स्थिति में रहेंगे। इन राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ है। आइए जानते हैं कौन-सी राशि होगी मालामाल।

तुला राशि

ज्योतिष के अनुसार, 31 जुलाई तक तुला राशि वालों के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग बनेगी। हर जगह से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शुक्र और बुध का गोचर काफी शुभ होगा। हर तरफ से धन बरसेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी।

बुध के राशि परिवर्तन से इन दो राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क और तुला राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा। कर्क राशि वालों पर गुरु की कृपा बरसती रहेगी। हर निवेश पर बड़ा लाभ होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube