शादी का झांसा देकर जिम मालिक ने महिला से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने जिम मालिक पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपित ने उसकी पिटाई भी कर दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित जिम मालिक कुलविंदर सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़त परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। करीब डेढ़ साल पूर्व महिला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये आरोपित से हुई थी। कुछ ही समय में दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। कुलविंदर ने पीडि़त से शादी का वादा किया। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपित ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए लेकिन शादी की बात करने पर आरोपी मुकर जाता था।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube