जंगलराज : बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

मोतीहारी (बिहार) : अरेराज प्रखंड में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने धर-दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया है। पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा कर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी पर अपाची सवार अपराधियों ने गोली चला दी। लेकिन यह संयोग था कि व्यवसायी ओमप्रकाश को गोली नहीं लगी। इसके बाद एक अपराधी ने सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। हमला करने के बाद अपराधी भागने लगा तभी अगल-बगल के दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मिलकर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो अपराधी भागने में सफल रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube