आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मोहम्मद मुइज्जू, मालदीव के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए करेंगे चर्चा

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत दौरे पर हैं. वे आज नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. उन्होंने भारत से वित्तीय मदद मिलने की उम्मीद जताई है.

विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

मुइज्जू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे थे. विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया. विदेश मंत्रालय ने भी उनका जोरदार स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ावा देगी. भारत दौरे के दौरान मुइज्जू आगरा, मुंबई और बेंगलुरू भी जाएंगे.

जयशंकर से मिले मुइज्जू

एक दिन पहले ही उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. जयशंकर से मुलाकात के बाद मुइज्जू ने एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में मुइज्जू ने कहा- भारत और मालदीव के संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देगी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया आमंत्रित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू और मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. सोमवार को उनका आधिकारिक स्वागत होगा. मालदीव के राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube