झारखंड में आज प्रधानमंत्री का मेगा रोड शो, दो चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड में एक रोड शो में शामिल होंगे और दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार आज झारखंड पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 01 बजे बोकारो में रैली को संबोधित करेंगे और चंदनकियारी से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उसके बाद दोपहर 3.15 बजे गुमला में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे और गुमला से भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रांची में एक रोड शो करेंगे। रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक पर खत्म होगा। यह रोड शो लगभग 3 किलोमीटर का होगा। इस रोड शो में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। यह पांच विधानसभा से होकर गुजरेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12:00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे बोकारो पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री शाम 7:00 बजे विशेष विमान से रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube