MP आये रविशंकर प्रसाद बोले, शशि थरूर के बयान पर माफी मांगें राहुल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गयी विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। ध्यप्रदेश प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि थरूर की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। यह बेहद बेशर्मी की बात है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के छुटभैया नेता भी बेशर्मी और अत्यधिक शर्मनाक, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं’ उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी खुद को शिव भक्त के रूप में पेश करते हैं, वहीं उनकी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए चप्पल से हमले की बात करते हैं और शिवलिंग व भगवान शिव शंकर का अपमान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से थरूर के बयान के लिए माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि ‘खुद को शिव भक्त बताने वाले राहुल गांधी को थरूर द्वारा भगवान महादेव को लेकर कई गई शर्मनाक टिप्पणी करने के लिए माफी मांगना चाहिए’।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube