B,day विश के लिए शाहरुख ने फैन्स को किया शुक्रिया

मुंबई : बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। रात 12 बजे शाहरुख के घर के बाहर मनन्त में उनके प्रशंसकों की भीड़ जन्मदिन की बधाई देने के लिए उमड़ पड़ी, जिसके बाद किंग खान ने हमेशा की तरह अपनी बालकनी में आकर अपने अंदाज में फैन्स का शुक्रिया अदा किया। साथ ही शाहरुख ने रात में ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया अदा किया। वह इस बार कैसे जन्मदिन मना रहे हैं फोटो पोस्ट कर साझा किया।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तीन फोटोज शेयर की है। एक में वह पत्नी गौरी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में घर के बाहर आए फैन्स का वह शुक्रिया अदा कर रहे हैं एवं तीसरी में शाहरुख अपने बच्चों के साथ बैठ कर मोनो गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहरुख नें कैप्शन में लिखा, ”बीवी को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने चाहने वालों के परिवार से मिला और अब अपनी छोटी गर्ल गैंग के साथ बैठ कर मोनो डील खेल रहा हूं। मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। बहुत सारा प्यार।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube