सलमान की जगह शाहिद! सूरज बड़जात्या के फैसले की असली वजह अब आई सामने

डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के ऑल टाइम फेवरेट सलमान खान को उन्होने साल 2006 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म में साइन क्यों नहीं किया था इसकी बड़ी वजह सामने आए गयी है.

जब सलमान नहीं शाहिद बने थे सूरज बड़जात्या की पहली पसंद

शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म विवाह साल 2006 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. हमेशा सलमान खान के फेवरेट डायरेक्टर रहे सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म में सलमान खान की जगह शाहिद कपूर को हीरो बनाया था. इसका कारण अब 18-19 साल बाद सामने आया है. मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में उन्होने बताया कि “इसमें भोलापन चाहिए था, उम्र चाहिए और उम्र तो किसी की रुकेगी नहीं.” तो ये कारण था कि उस समय सलमान खान की जगह शाहिद कपूर को इस फिल्म में साइन किया गया.

हालांकि, इससे एक्टर-डायरेक्टर के रिश्ते पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा. डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इसी इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि जब करीना कपूर, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन स्टारर उनकी फिल्म “मैं प्रेम की दीवानी हूं” बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो सलमान खान ने फिल्मेकर को सामने से फोन किया था और कहा था कि वो उनकी अगली फिल्म करेंगे. सुपरस्टार सलमान खान के कहने के बावजूद जब वो अगली फिल्म विवाह बना रहे थे तो उन्होने फिल्म के सुपरहिट या फ्लॉप होने की परवाह किए बिना इस फिल्म के लिए सही कास्टिंग की और यही वजह थी कि फिल्म ‘विवाह’ आज तक फिल्म ‘मैने प्यार किया’ की तरह लोगों के जहन में ताजा है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube