Bihar : नवादा में 2 वाहनों से लाखों की शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

नवादा : राष्ट्रीय उच्च पथ पथ संख्या 31 पर सोमवार की रात्रि अकबरपुर थाने के बरेव गांव के निकट टाटा सुमो तथा पिकअप भान पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी। उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा के नेतृत्व में छापेमारी में बंगाल के रानीगंज तथा झारखंड के डोमचांच से लायी जा रही विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत लगभग 8 लाख बतायी गयी है। शराब तस्करी दल के सरगना सुमित कुमार ने बताया कि झारखंड से बड़े पैमाने पर शराब बिहार भेजी जाती है। गिरफ्तार सरगना ने भी स्वीकार किया कि इस धंधे में बिहार के कई अधिकारी व राजनेता भी संलिप्त हैं ।इसका नाम वे समय आने पर खुलासा करेंगे ।उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में मिली शराब जब्त कर ली गयी। गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इस बरामदगी को उत्पाद विभाग के अधिकारी एक बड़ी सफलता मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube