अभियान पर सोनम ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

बॉलीवुड की फैशन डीवा और खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर हर बार आने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं लेकिन इस बार वो किसी और कारण से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सोनम ने हाल ही में #MeToo अभियान को लेकर अपनी चुप्पी को तोड़ दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें अब तक इस अभियान के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुईं यौन शोषण की घटनाओं पर खुलकर बात की है. अब हाल ही में सोनम कपूर ने #MeToo अभियान पर अपना पक्ष रखा है.

सोनम ने हाल ही मे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने इस अभियान को लेकर अपने पक्ष को व्यक्त किया. सोनम ने अपने इस लेख में #MeToo को लेकर लिखा कि ” #MeToo अभियान बॉलीवुड में एक ऐसा अभियान था जिसने सभी की आंखें खोल दी. ये बहुत ज्यादा भयानक था. दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए. जिसके बाद पीड़ित को अपने अधिकार भी मिलनें चाहिए. ”

आपको बता दें सोनम कपूर कुछ दिनों पहले मुंबई में हुए एक खास #MeToo अभियान कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी और इस दौरान उन्होंने इस मामले को लेकर कई सारी बात की. जब इस इवेंट में विकास बहल को लेकर सोनम से पूछा गया कि- अगर आपके साथ ऐसा होता तो आप क्या करती? तो इसके जवाब में सोनम ने कहा कि ”अगर मेरा साथ ऐसा होता तो मुझे नहीं पता मैं क्या करती. ” और इसके बाद सोनम से कंगना द्वारा विकास पर लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ” कंगना ने उनपर आरोप लगाए हैं, लेकिन कभी कभी उनपर विश्वास करना मुश्किल लगता है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube