सीरिया में अमेरिकी नेतृत्‍व वाले हवाई हमलों में आईएस के 20 आतंकी ढेर

 पूर्वी सीरिया में आईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में अमेरिका के नेतृत्व में हवाई हमलों में 20 आतंकवादी मारे गए. सीरिया के डेर अल-जोर प्रांत में आईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हमले में आईएस के आतंकवादी ढेर हुए.

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, अमेरिका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) इराक के पास फरात नदी के तट पर आईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों में दूसरे दौर का हमला कर रहा है. इस दौरान हालांकि स्थानीय नागरिकों की मौतों का आंकड़ा घटा है. 

बता दें कि पूर्वी सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक ठिकाने पर अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेना की ओर से शुक्रवार को किए गए हवाई हमलों में 14 बच्चों सहित 26 लोग मारे गए थे. युद्ध पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित एक संस्था ने यह जानकारी दी.

कब रुकेगा सीरिया में तबाही?, घोउटा में हुए हवाई हमले में 15 बच्चों की मौत

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा, ‘‘हजिन शहर में शुक्रवार की सुबह गठबंधन सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों में 14 बच्चों और नौ महिलाओं सहित आईएस परिवार से जुड़े 26 सदस्य मारे गए.’’ ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि बृहस्पतिवार को गठबंधन सेना की ओर से की गई कार्रवाई में पास के अल-शाफा गांव में सात अन्य लोगों की मौत हुई.

हजिन और अल-शाफा इराक की सीमा के पास स्थित दैर एजोर प्रांत में आईएस के नियंत्रण वाला आखिरी इलाका है. गठबंधन सेना के प्रवक्ता ने फिलहाल इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है. गौरतलब है कि गठबंधन सेना इस इलाके में जिहादियों से लड़ रहे कुर्दिश-अरब गठबंधन का समर्थन कर रही है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube