राष्ट्रपति कोविंद ने किया वियतनाम के हिन्दू मंदिर दौरा

हनोई : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को वियतनाम स्थित हिंदू मंदिर ‘माय सन’ का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने वहां प्रांगण में पौधा भी लगाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन की दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा पर हैं। ‘माय सन’ मंदिर को 14वीं शताब्दी में चंपा के राजा ने बनवाया था। वर्तमान में मंदिर जर्जर स्थिति में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपति कोविंद ने वियतनाम में ‘माय सन’ मंदिर परिसर का दौरा किया। यह चंपा साम्राज्य की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक राजधानी थी। मंदिर परिसर पर भारतीय शिल्प एवं संस्कृति का प्रभाव है और यह कृष्ण, विष्णु और शिव जैसे हिंदू देवताओं का घर है। उन्होंने अपनी यात्रा को चिह्नित करने के लिए वहां एक पौधा लगाया।’इसके बाद राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में ही आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। रवीश ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सभ्यताओं का संगम! राष्ट्रपति कोविंद दा नांग शहर वियतनाम में चाम संग्रहालय गये, जहां उन्होंने वहां की कलाकृतियों की सराहना की। चंपा साम्राज्य की मूर्तियों को वहां प्रदर्शित किया गया है, जो हिंदू धर्म से अत्यधिक प्रभावित हैं।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube