Plane Crash: एअर इंडिया के चेयरमैन ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि ‘हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, वह आज हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद करना है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और आपात टीमों की मदद में जुटे हैं। जैसे ही सही जानकारी मिलेगी, वैसे ही इसे साझा किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए एक आपात सेंटर बनाया गया है और उसे एक्टिवेट कर दिया गया है।’

एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर
एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान
अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube