लीबिया में भाग रहे कई प्रवासियों पर गोलीबारी, 15 की मौत

न्यूयार्क। डॉक्टर्स विदआउट बार्डर्स ने शनिवार को बताया कि मानव तस्करों द्वारा बंदी बनाकर रखे गए 100 से ज्यादा प्रवासियों और शरणार्थियों में से कई गोलीबारी में मारे गए और घायल हो गए। उत्तर पश्चिम लीबिया की गुप्त जेल में रखे गए प्रवासियों और शरणार्थियों को भागने के दौरान गोली मार दी गई।

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन ने कहा कि बुधवार रात हुई घटना में बचे लोगों ने बताया है कि कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 40 अन्य जख्मी हुए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

संगठन ने बताया कि बानी वलीद शहर में बचकर भागे लोगों को फिर से बंदी बनाने के लिए अपहरणकर्ता और बंदूकधारी उनका पीछा कर रहे थे। ऐसे में सुरक्षा बलों, अस्पताल और नगर निकाय के कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि बचे हुए लोगों में अधिकतर इथोपिया और सोमालिया के किशोर और किशोरी हैं। सभी यूरोप में शरण लेने की कोशिश में थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें तीन साल से बंदी बनाकर रखा गया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube