गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते गौतमबुद्ध नगर में आज बंद रहेंगे स्कूल

गौतम बुद्ध नगर जनपद के स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दनकौर में गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते ये फैसला लिया गया है।

हर साल लगता है मेला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में हर साल विशेष मेले और उत्सव का आयोजन होता है। इसी के चलते बच्चों की सुरक्षा और यातायात की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार 21 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

यह मेला गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर आयोजित किया जाता है जो महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के गुरु थे। इस मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है और इसमें हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। यह मेला आमतौर पर श्री द्रोण नाट्य शाला के परिसर में 10 दिनों तक चलता है। मेले में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

आगे आने वाली छुट्टियों की डिटेल
आपको बता दें कि यूपी सरकार की ओर से पूरे साल स्कूलों में होने वाली छुट्टियों की डिटेल पहले ही साझा कर दी जाती है। आगे आने वाले महीनों में भी कई छुट्टियां पड़ने वाली है जिनकी डिटेल आप नीचे से चेक कर सकते हैं।

  • 5 सितंबर, शुक्रवार बारावफात
  • 1 अक्टूबर, बुधवार दशहरा (विजयादशमी)
  • 2 अक्टूबर, गुरुवार गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर, सोमवार दीपावली
  • 22 अक्टूबर, बुधवार गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर, गुरुवार भाई दूज
  • 5 नवंबर, बुधवार गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसंबर, गुरुवार क्रिसमस

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube