शैंपेन खोलकर प्रियंका ने निक के साथ मनाया शादी का जश्न

दीपिका के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दुल्हन बनने को तैयार हैं. प्रियंका अगले महीने की शुरुआत में अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं. इन दिनों प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग दिल्ली में चल रही हैं. अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका चोपड़ा वेडिंग फंक्शन्स की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं. मुंबई जाने से पहले प्रियंका और निक के लिए ‘द स्काई इज पिंक’ की टीम ने शानदार फेयरवेल पार्टी रखी थी.

हाल ही में इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में प्रियंका और निक जोनस ‘द स्काई इज पिंक’ की डायरेक्टर शोनाली बोस और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. पार्टी में प्रियंका ने केक काटा और फिर उन्होंने अपने मंगेतर निक को केक खिलाया. शादी की ख़ुशी प्रियंका और निक के चेहरे पर खास तौर से दिखाई दी. इस पार्टी में प्रियंका को थिरकते हुए भी देखा गया.

इसके साथ ही सिद्धार्थ रॉय कपूर को शैंपेन की बोटल खोलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में पार्टी की एक झलक देखकर ही ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रियंका ने यहाँ कितने एन्जॉय किया होगा. इस पार्टी की तस्वीरें शेयर कर सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube