सावधान! दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक

राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जानलेवा बनी हुई है। गुरुवार की सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, खाँसी और आंखों में जलन हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य समस्या देखने को मिल रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राव तुला राम मार्ग के आसपास का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी तरह अक्षरधाम, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी जारी की
आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, रिज में 7.2, पालम में 8.1 और आया नगर में 7.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

धुंध और कोहरे के बीच राजधानी में स्मॉग की चादर
बीते बुधवार की सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखी। इसके चलते दृश्यता कम रही और लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्यूआई 342 दर्ज की गई। इसमें मंगलवार की तुलना में 30 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में ऐसा है प्रदूषण का स्तर
दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 365 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा में 324, गाजियाबाद में 324 और गुरुग्राम में 282 एक्यूआई रहा। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 227 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

इन इलाकों में अधिक रहा प्रदूषण
नेहरू नगर-388
आरके पुरम-385
रोहिणी-369
सिरीफोर्ट, आनंद विहार-368
जहांगीरपुरी-365
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज-364
बवाना-362
विवेक विहार-360
चांदनी चौक-359
द्वारका सेक्टर 8-357

Citizens would not choose a rule requiring absolute equality, for everyone could do better by allowing inequalities that spur economic production. Rapid Japanese conquests over much of the Western Pacific ensued, perceived by many in Asia as liberation from Western dominance and resulting in the support of several armies from defeated territories the Axis advance in the Pacific halted in. Policies for the treatment of pregnant women with praziquantel must consider the timing of such treatment. One might not be aware of what are the movies are coming to this year. All fractions shall be converted to decimals with the appropriate decimal places according to the tolerance specifications. The ink worked for just few pages of print and started printing plain paper no ink. Siempre he aprendido algo y conocido a otros profesores con las mismas inquietudes que yo: mejorar como profesora de idiomas. In, Buer celebrated its thousandth anniversary of first documentary mention, and FC Schalke 04 celebrated on 4 May its hundredth anniversary. Driven wells are constructed by driving pipes into the ground, and are usually feet in depth. Damage to trees was also noted at this location, with one tree falling on a gas plant. Write about your feelings and thoughts about Here For You Know what this song is about? This annual thrives when conditions are cool and moist. Shorter half lives do not abdicate to uncharacteristically caffein. Please provide a street address as some products are unable to be delivered to Post Office boxes. Each change you make will be reflected immediately to ensure that everyone has access to up-to-date information at all times.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube