पाकिस्‍तानी PM शाहबाज शरीफ भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर अड़े

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि उनकी क्रिकेट टीम आगामी टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। ये फैसला 15 फरवरी, 2026 को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार से संबंधित है। पाकिस्तान ने आईसीसी पर “दोहरे मापदंड” का आरोप लगाया है, खासकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद। आईसीसी ने पाकिस्तान को चुनिंदा भागीदारी के परिणामों की चेतावनी दी है, लेकिन पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर ये कंफर्म किया है कि उनकी सीनियर मेंस नेशनल क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी। ये जानकारी पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।

इससे पहले ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान ने ये एलान किया है कि वो भारत से मैच का बहिष्कार करेंगे।

भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ फैसले पर अड़े पाकिस्तानी PM
दरअसल, इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम ने दोहराया कि वे इस मामले पर साफ रुख अपनाना चाहते हैं और भारत के साथ कोई खेल नहीं खेलेंगे।

उन्होंने आगे कहा,

हमने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ़ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है और इसे सही फैसला बताया

-पाकिस्तानी पीएम

भारत से मैच बॉयकॉट करने की जिद पर अड़ा पाकिस्तान
भारत को 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान (India vs Pakistan T20 World Cup 2026) के साथ ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। ग्रुप-स्टेज के इस मैच के बाद, दोनों टीमें फाइनल में भी एक-दूसरे के सामने हो सकती हैं, लेकिन बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत से मैच बॉयकॉट का नया ड्रामा शुरू किया है।

पाकिस्तान के भारत से मैच खेलने से इनकार करने के फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें चेतावनी भी दी थी, जिसमें उन्होंने एक ग्लोबल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने के फैसले के नतीजों पर चिंता जताई थी और इसे निष्पक्षता, ईमानदारी और प्रतिस्पर्धी संतुलन के सिद्धांतों के खिलाफ बताया था।

हालांकि, अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया से ये कंफर्म होता है कि बॉयकॉट का फैसला PCB चीफ मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, ये उनके ICC के “दोहरे मापदंडों” वाले बयान से जुड़ा है, जिसमें बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था।

बता दें कि बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से हटा दिया गया था क्योंकि उनकी सरकार ने टीम को भारत जाने की इजाजत देने से मना कर दिया था, जहां उनके मैच होने थे। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से ये मांग भी की थी कि बांग्लादेश के मैच को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए, लेकिन उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube