‘झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को ‘संपूर्ण सरेंडर’ बताते हुए PM मोदी पर किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठ करार दिया, राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं है और PM मोदी हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी ने अमेरिका से ट्रेड डील को ‘संपूर्ण सरेंडर’ करार देते हुए कहा कि सरकार ने ‘भारत माता को बेच दिया और आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद और झूठ करार देते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को कहा कि वे झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे अपने झूठे बयान से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत की कोई चिंता नहीं
मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कभी हमारी मातृभूमि की परवाह नहीं की और न ही हम उनसे भारत के मजबूत और समृद्ध भविष्य के लिए काम करने की उम्मीद कर सकते हैं।

किसानों के हित सर्वोपरि
पीयूष गोयल ने भारत अमेरिका ट्रेड डील का बचाव करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से हमारे किसानों के प्रति सहानुभूति रखते आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और उनकी समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्णय लिए हैं।”

क्या बोले थे राहुल गांधी
पीएम मोदी पर दबाव में डील पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारत का कोई भी प्रधानमंत्री जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हैं, ऐसी डील पर तब तक हस्ताक्षर करेगा जब तक उस पर कोई दबाव न हो।’

सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दुखद है कि भाजपा के वित्तीय ढांचे को बचाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के हितों का सरेंडर किया गया है और किसानों की रोजी-रोटी, कपड़ा, देश की ऊर्जा सुरक्षा से लेकर डाटा और उसका सोर्स कोड जैसे बेहद अहम क्षेत्रों को गिरवी रख दिया गया है।

मोदी ने देश को बेच दिया है
X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने देश को बेच दिया है, किसानों को बेच दिया है। मेरे खिलाफ केस दर्ज करें, गाली-गलौज करें, जो चाहें करें, अगर विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना चाहें तो लाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैंने संसद में सच बोला है, अगर आपको सच पसंद नहीं है तो यह दूसरी बात है, देश सच समझता है, जो चाहें करें, मैं किसानों के साथ खड़ा हूं, हम इस अन्याय को नहीं होने देंगे।”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube