टॉप पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज, आज नेपाल से होगी भिड़ंत

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी-20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखकर शीर्ष पर अपना स्थान पुख्ता रखने का होगा। वेस्टइंडीज टीम ने अभी तक दोनों मैच जीते हैं और नेट रनरेट (1.625) के आधार पर ग्रुप में शीर्ष पर है। एक और जीत से शीर्ष पर उसका स्थान और पक्का हो जाएगा। 

इसके बाद वेस्टइंडीज को कोलकाता में इटली से खेलना है और इन दोनों मैचों में जीत से ग्रुप में शीर्ष पर उसका रहना तय हो जाएगा, लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा। नेपाल की टीम भले ही जीत नहीं सकी हो लेकिन उसने टुकड़ों में प्रतिभा का परिचय दिया है और वह उलटफेर कर सकती है। ऐसे में वेस्टइंडीज को संभलकर खेलना होगा और विरोधी को हलके में लेने की गलती से बचना होगा।

नेपाल से पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी वेस्टइंडीज की टीम

नेपाल ने पिछले साल सितंबर में टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था। उसे पिछले मैच में इटली ने मात दी है। टी-20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में हराया, लेकिन टूर्नामेंट में यह टीम बदली हुई नजर आ रही है।

दूसरी ओर इटली के हाथों दस विकेट से मिली हार को भुलाकर नेपाल को इस अहम मुकाबले में अच्छा खेलना होगा। दो मैच हारने के बाद सुपर आठ में प्रवेश के उसके रास्ते लगभग बंद लग रहे हैं। टी-20 विश्व कप में 2014 के बाद से नेपाल को जीत नहीं मिली है। वह इंग्लैंड को हराने के करीब पहुंची थी जिससे उसका मनोबल बढा होगा लेकिन इटली ने उसे उन्नीस साबित कर दिया।

WI vs NEP: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

नेपाल की संभावित प्लेइंग-11: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube