
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इस्राइल दौरे से वापस लौट चुके हैं। भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने अपने इस्राइल दौरे का अनुभव साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस दौरे की अहम बातों को वीडियो में शेयर किया है।
वीडियो में इस्राइल दौरे के दौरान पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत, इस्राइल में भारतीय समुदाय के साथ उनकी मुलाकात, उनके आगमन पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य, इजरायली संसद में प्रधानमंत्री का स्वागत, तालियों और नारों की गूंज की झलकियां दिखाई गई हैं। इसके साथ ही इस्राइली संसद में पीएम मोदी का संबोधन, इस्राइल का सर्वोच्च सम्मान मिलना और दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए एमओयू के पलों को भी दिखाया गया।



