भारी कर्ज और दुखों से चाहिए छुटकारा? बस कर लें तुलसी से जुड़े ये उपाय

हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी बहुत ही फलदायी मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए बड़े से बड़े पाप भी कट जाते हैं। अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज, आर्थिक तंगी या मानसिक दुखों से परेशान हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करें ले, जो इस प्रकार हैं –

पापमोचनी एकादशी पर करें ये खास उपाय
तुलसी की जड़ की मिट्टी का तिलक
एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। उसकी जड़ की थोड़ी सी गीली मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि शुद्ध होती है। साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

तुलसी पूजन
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। ध्यान रहे, एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इसलिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एकादशी के दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए इस दिन तुलसी में जल अर्पित करने से बचें।
इस दिन घर में लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें और न ही किसी की बुराई करें।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इस दिन किसी जरूरतमंद को पीले फल या अनाज का दान करें।
इस दिन सभी तरह के तामसिक चीजों से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube