बांग्लादेश के लोग भी उठा पाएंगे IPL 2026 का लुत्फ

बांग्लादेश ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर लगे बैन को हटाने का फैसला किया है। बांग्लादेश सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने इस बात की पुष्टि की है कि आईपीएल के प्रसारण पर किसी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। बता दें कि मुस्तिफिजुर रहमान को कोलकाता के रिलीज करने के बाद मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा थी।

उन्होंने बांग्लादेश को भारत में खेलने से भी इनकार कर दिया था। इस वजह से टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी। हालांकि, चुनाव के बाद बांग्लादेश में नई सरकार चुनी गई और तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बने। ऐसे में अब नई सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगे बैन को हटाने का फैसला किया है। यानी बांग्लादेशी लोग भी आईपीएल का फुल मजा ले पाएंगे।

बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगे बैन को हटाया

बांग्लादेश की नई सरकार ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए आईपीएल के प्रसारण पर लगे बैन को हटा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, आईपीएल के ब्रॉडकास्टर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उनके आवेदन पर हमारी तरफ से सकारात्मक जवाब दिया जाएगा। अब तक किसी ने भी हमारे पास प्रसारण के लिए आवेदन नहीं दिया है। हम राजनीति को खेल के साथ नहीं जोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “हम किसी को भी आईपीएल के प्रसारण के लिए नहीं रोकेंगे। अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण बांग्लादेश में करना चाहता है, तो वे कर सकते हैं। अगर हमारे किसी चैनल को ब्रॉडकास्ट करना है, तो उसका भी हम स्वागत करते हैं। हम किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं डालना चाहते हैं।”

अंतरिम सरकार ने लिया था फैसला

युनुस की अंतरिम सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर बांग्लादेश में रोक लगा दी थी। उन्होंने रहमान के आईपीएल से बाहर होने को बांग्लादेश का अपमान करार दिया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, अब बांग्लादेश के तेवर ढीले पड़ गए हैं और उन्होंने लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च यानी आज से होने वाली है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube