इस बार नई पहल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार नई पहल शुरू की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए राज्यों में हेल्थ अलर्ट अभियान शुरू किया गया।

चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने इस बार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के दिशानिर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को पहले ही कम करना और जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा अंतरराज्यीय समन्वय की ठोस पहल शुरू की है। सहायक निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने राजस्थान का दौरा कर वहां के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर स्वास्थ्य सुझावों और दिशानिर्देशों को साझा किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य हित को सर्वोपरि रखते हुए इन दिशानिर्देशों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि राजस्थान से आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा से पूर्व ही आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सावधानियां और गाइडलाइन स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे तीर्थायत्री पूरी तैयारी और जागरूकता के साथ यात्रा पर निकलें।

ग्राम स्तर तक पहुंचेगी हेल्थ एडवाइजरी
बैठक में तय किया गया कि राजस्थान में इन स्वास्थ्य सुझावों को केवल शहरों तक सीमित न रखकर ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की पूरी जानकारी हो।

स्वास्थ्य जांच कर दिशानिर्देशों का पालन करें
सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच अवश्य कराने की अपील की है। इसके साथ सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करें। राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सुझावों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube