पाकिस्तान में बत्ती गुल: ऊर्जा और आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाक

पाकिस्तान में शाम के समय करीब दो घंटे के लिए बिजली कटौती करने का नियम बनाया गया है। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की वजह से पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि शाम 5.00 बजे से रात 1.00 बजे के बीच बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है, जबकि बिजली उत्पादन में कमी के कारण आपूर्ति में अंतर बढ़ गया है।

पाकिस्तान में बत्ती गुल

सरकार ने कहा कि शाम के व्यस्त समय के दौरान मांग को नियंत्रित करने से घरों के लिए बिजली की कीमतों में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को रोकने में मदद मिलेगी।

सरकार ने वितरण कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ताओं को किसी भी निर्धारित बिजली कटौती के बारे में पहले से सूचित करें और यह सुनिश्चित करें कि बिना किसी योजना के बिजली कटौती न हो।

पाकिस्तान के पंजाब के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहले से ही बार-बार बिजली कटौती की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है।

16 घंटे तक बिजली गुल

पाकिस्तान में खासकर उन इलाकों में ज्यादा समय के लिए बिजली काटी जा रही है, जो मुल्तान इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (MEPCO) के अंतर्गत आते हैं। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ इलाकों में हर घंटे बिजली कटने से लेकर दिन में 16 घंटे तक बिजली गुल रह रही है।

मुजफ्फरगढ़ और खानेवाल जैसे जिलों के निवासियों ने लंबे समय तक और बिना किसी पूर्व सूचना के होने वाली बिजली कटौती की शिकायत की ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube