अभिषेक की 135 रनों की पारी देख दंग रह गए Axar Patel; बताया कहां हुई चूक

आईपीएल के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रनों से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल की। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली को पहले गेंदबाजी का फैसला लेना भारी पड़ा, क्योंकि हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद में नाबाद 135 रन कूट दिए और टीम का स्कोर 242 तक पहुंचाया।

जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली को 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टीम की गलतियों पर खुलकर बात की।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने हैदराबाद के हाथों मिली इस हार को एक ‘खराब दिन’ बताया और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की सलाह दी।

Axar Patel ने हार के बाद क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब अक्षर से अभिषेक शर्मा के खिलाफ चूके हुए मौकों पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “वो रन-आउट और जो कैच हमने छोड़े, अगर हमने उन्हें लपक लिया होता, तो हम उन्हें रोक सकते थे, लेकिन हां, अगर कोई इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी करता है और उनकी तकनीक में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे प्रदर्शन का श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए। जिस तरह से दूसरी तरफ से क्लासेन ने भी बल्लेबाजी की, उसमें गेंदबाजों की गलती नहीं है।”

‘कप्तान भी किसो को नहीं रोक सकता’

अक्षर ने आगे कहा कि जब कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है, तो कोच और कप्तान को ये मान लेना चाहिए कि एक कप्तान भी किसी को (ऐसे में) नहीं रोक सकता। मैं गेंदबाजों से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अपना प्लान सही से इस्तेमाल किया है और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मार दिया, तो आप कुछ नहीं कर सकते। आपको आगे बढ़ना होता है। 

कहां हुई चूक?

डीसी के कप्तान ने कहा कि फील्डिंग आपके हाथ में है। कैच पकड़ना और रन-आउट करना, ये चीजें आप कर सकते हैं और मुझे लगता है कि ऐसे समय में गेंदबाजों का साथ देना बहुत जरूरी होता है। तो मुझे लगता है कि वहीं हम और बेहतर कर सकते थे। 

हार के बाद अक्षर से ये पूछा गया कि क्या आगे के मैचों में कुछ बदलाव किए जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि नहीं फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि जिस तरह की क्रिकेट चल रही है, अगर आप देखें, तो जाहिर तौर पर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे एक ‘खराब दिन’ मानकर भूल जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube