एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड पर नजरें जमाए बैठे हैं केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी स्पष्ट किया कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है और कहा कि उनकी दिली इच्छा महेंद्र सिंह धोनी के पांच आईपीएल खिताब की बराबरी करना है।

आइपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हाल में धोनी से आगे निकलने वाले राहुल ने इस उपलब्धि को कम करके आंका और टीम को प्राथमिकता देने वाले अपने ²ष्टिकोण को दोहराया।

ट्रॉफी जीतना अहम

राहुल ने जिओस्टार से कहा कि मुझे तो पता भी नहीं चला कि मैं माही भाई से आगे निकल गया हूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी होती हैं। इनसे भरोसा होता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्राफियां जीतने से होगी।”

उन्होंने कहा, “जब आपका करियर लंबा होता है तो निजी उपलब्धियां स्पेशल लगती हैं। ये बताती हैं कि आपकी मेहनत रंग लाई है, लेकिन अंत में क्रिकेट एक टीम स्पोर्ट है। आप ट्रॉफियां जीतना चाहते हो और एक सफल टीम बनना चाहते हो। यही मेरा गोल है।”

राहुल के पास नहीं है समय

राहुल ने अपने करियर में अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में उन्हें धोनी की बराबरी करनी है तो फिर उनको अपना करियर काफी लंबा खींचना होगा। वह इस समय 34 साल के हैं और देखा जाए तो पांच साल की क्रिकेट उनमें और बाकी है। यानी राहुल को धोनी की बराबरी के लिए लगातार पांच आईपीएल ट्रॉफियां जीतनी होंगी। या फिर अपने करियर को धोनी की तरह आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कहना पड़ सकता है।

धोनी ने भी साल 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद भी वह लगातार आईपीएल खेल रहे है। इस सीजन उनको चोट लगी है जिसके कारण अभी तक उन्होंने इस सीजन का पहला मैच नहीं खेला है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube