गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

नयी दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली से रिलीज़ कर दिए गए और भारतीय टीम से लम्बे समय से बाहर चल रहे और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को सोशल मीडिया के माध्यम से विदा कर दिया है। गंभीर ने मंगलवार को ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक गंभीर ने भारत को 2007 का ट्वंटी-20 विश्व कप और 2011 का एकदिवसीय विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिल्ली के गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा “सबसे मुश्किल फैसले भारी दिल से लिये जाते हैं। मैं भारी मन से वह ऐलान कर रहा हूं जिससे मैं पूरी जिंदगी डरता रहा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube