हिटलर की जन्मस्थली पर पुलिस स्टेशन खोलने का फैसला

ऑस्ट्रिया सरकार उस इमारत में पुलिस स्टेशन खोलने जा रही है जहां 1889 में जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जन्म हुआ था। इसका उद्देश्य दशकों से चली आ रही इस बहस को खत्म करना है कि इस जगह को दूर-दराज चरमपंथियों के लिए तीर्थस्थल बनने से कैसे रोका जाए।

जर्मनी की सीमा पर साल्जबर्ग के उत्तर में ब्रौनौ एम इन शहर में स्थित साल्जबर्गर वोरस्टेड 15 नाम की यह 17वीं शताब्दी की इमारत अब सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत की जा चुकी है।

इस इमारत के नवीनीकरण पर करीब 20 मिलियन यूरो खर्च किए गए हैं। ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्री गेरहार्ड कार्नर बुधवार को नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

ऑस्ट्रिया सरकार ने इस इमारत के भविष्य को लेकर गठित 13 विशेषज्ञों के आयोग की सिफारित पर यह फैसला लिया है। आयोग ने 2016 में अपनी रिपोर्ट में कहा था यहां संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि इसे आगुंतकों द्वारा गलत तरीके से पेश किए जाने का खतरा है।

वहीं इस इमारत को ध्वस्त करने की योजना भी नहीं बन सकी क्योंकि यह शहर के ऐतिहासिक केंद्र का हिस्सा है और विरासत संरक्षण के तहत आती है। आयोग को डर था कि ध्वस्तीकरण को साइट को इतिहास को नकारने के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है।

आयोग के अनुसार पुलिस स्टेशन के रूप में इस इमारत का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित सार्वजनिक पहुंच और राज्य प्राधिकरण की मौजूदगी सुनिश्चित होगी। साथ ही एक सरकारी संस्थान होने के कारण यहां स्थिरता और सार्वजनिक भरोसा भी बना रहेगा। हालांकि इस फैसले पर सवाल भी उठे हैं।

इस इमारत के भविष्य पर चर्चा कराने वाले एक समूह द्वारा 2023 में कराए गए सर्वेक्षण में 1 हजार लोगों में से सिर्फ 6 प्रतिशत ने ही प्रशासनिक उपयोग का समर्थन किया। आधे से ज्यादा लोगोंने यहां स्मरण और फासीवाद विरोध संस्था बनाने की वकालत की, जबकि करीब एक चौथाई लोगों ने इस इमारत को गिरा देने का सुझाव दिया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube