
नेटफ्लिक्स आज के दौर में ओटीटी पर मनोरंजन का सबसे प्रमुख साधन बन गया है। हर हफ्ते इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
खासतौर पर साउथ सिनेमा के थ्रिलर, जो मुख्यरूप से साउथ भाषा में रिलीज होते हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में उन्हें देखा जाता है। ऐसे ही एक मस्ट वॉच साउथ फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही है और नंबर-1 बनी हुई है।
नेटफ्लिक्स पर नई फिल्म का कमाल
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली साउथ मूवीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। जब ये मूवी ओटीटी पर आ जाती हैं, तो वह धड़ल्ले से देखी जाती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली एक साउथ फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है।
मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है, जो छोटे-मोटे घोटाले करने में माहिर है। बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक सब के सब काफी चतुर और लोगों को चूना लगाकर पैसा छापने में एक्सपर्ट हैं। घर का बेटा बैंक में नौकरी करता है और स्टाफ की आंखों में धूल झोंकर आए दिन छोटा मोटा स्कैम करता रहता है।
लेकिन जब इस फैमिली का बच्चा गायब होता है, तब सभी लोग एक बड़ा हाथ मारते हैं और एक महा घोटाले की तैयारी करते हैं। आपको बता दें कि फिल्म का नाम कॉन सिटी (Con City) है, जिसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अर्जुन दास मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। नेटफ्लिक्स पर कॉन सिटी मस्ट वॉच बनी हुई है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।
नंबर-1 बनी कॉन सिटी
आलम ये है अब अर्जुन दास स्टारर कॉन सिटी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बन गई है। 2 घंटे 29 मिनट की फिल्म ने अपनी कॉमेडी से भरपूर कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि अब कॉन सिटी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 फिल्म बन गई है। इस मामले में कॉन सिटी ने सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म इक्का को पछाड़ दिया है।



