
भारतीय वायु सेना (IAF) की फेमस सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। यह टीम आठ से दस सितंबर तक होने वाले एयर शो में अपनी करतब दिखाएगी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह प्रदर्शन पायलटों के कौशल के साथ भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस सामर्थ्य को दर्शाएगा। इसमें सारंग टीम अपना प्रसिद्ध ‘डॉल्फिन लीप’ और नया ‘स्पॉट स्टॉल टर्न’ जैसे हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। इस इंटरनेशनल एयर शो में वैश्विक वायु सेनाएं और विशेषज्ञ जुटेंगे।
दुनिया की एकमात्र एरोबेटिक टीम
स्वदेशी रूप से निर्मित ‘ध्रुव’ (ALH) हेलीकॉप्टरों से लैस भारतीय वायु सेना की ‘सारंग’ टीम दुनिया की एकमात्र ऐसी एरोबेटिक टीम है, जो पांच हेलीकॉप्टरों के साथ हवाई प्रदर्शन करती है। यह टीम कठिन फॉर्मेशन मैन्युवर, कम दूरी पर उड़ान और एक साथ किए जाने वाले हवाई प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस की क्षमताएं
इसके प्रदर्शन में पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन के साथ भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताएं भी देखने को मिलती है। यह भागीदारी न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वायु सेना के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारत और मिस्र के बीच रक्षा संबंधों को भी एक नई मजबूती देगी।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह प्रदर्शन पायलटों के कौशल के साथ भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस सामर्थ्य को दर्शाएगा। इसमें सारंग टीम अपना प्रसिद्ध ‘डॉल्फिन लीप’ और नया ‘स्पॉट स्टॉल टर्न’ प्रस्तुत करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय एयर शो में वैश्विक वायु सेनाएं और विशेषज्ञ जुटेंगे।



