कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में शानदार पारी खेली है और दूसरे दिन सोमवार को दोहरा शतक जमाया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

ईशान ने दिन की शुरुआत 111 रनों के साथ की थी। तकरबन डेढ़ सेशन बल्लेबाजी करने के बाद ईशान ने दलीप ट्रॉफी में पहली बार अपना दोहरा शतक पूरा किया।

ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

इसी के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अरुण लाल ने दो बार ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाया था। उनके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने भी ईस्ट जोन के लिए दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के बाद अब ईशान के बल्ले से ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक निकला है।

ऐसे बुनी पारी

ईशान की इस पारी ने ईस्ट जोन को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हालांकि, इसमें कुछ और बल्लेबाजों ने उनका साथ दिया। ईशान ने पहले शिखर मोहन के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की। मोहन 120 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली फिर कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर उन्होंने दोहरी शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन जोड़े। कुशाग्र ने भी शतक जमाया। उनके बल्ले से 101 रनों की पारी निकली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 282 गेंदों का सामना किया और 27 चौकों के अलावा चार छक्के मारे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me