शादी के बाद ही निक ने तोड़ा प्रियंका का दिल, हुए अलग

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को हफ्ते भर से ज्यादा का वक्त हो चुका है और इस बीच ‘निकयंका’ एक शॉर्ट हनीमून भी बिताकर लौट चुके हैं. शादी के बाद ही उनका ये समय काफी व्यस्त रहा जिसमें वो खुद के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाए.

अपनी शादी के बाद दोनों को साँस लेने की फुरसत नहीं मिली. सब कुछ इतना जल्दी-जल्दी हुआ कि दोनों ही स्टार्स को चैन लेने का वक्त नहीं मिला. अब बीती रात ही ईशा अंबानी की शादी में दोनों ने एक साथ शिरकत की थी.

इस शादी के बाद भी  जाहिर दोनों काफी तक गए होंगे. लेकिन इस बीच बुरी खबर ये हुई कि शादी से लौटने के कुछ ही देर बाद निक जोनस को देश छोड़ विदेश जाना पड़ा और प्रियंका उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने भी आईं. शादी के बाद पहली बार ये कपल अलग हुआ है और लगता है कि हमारी ‘देसी गर्ल’ का दिल तो बिल्कुल ही टूट पड़ा. एयरपोर्ट पर निक जोनक को बाय करते वक्त वो काफी गंभीर और उदास नजर आईं. शादी के कुछ ही दिन हुए थे कि दोनों को अलग होना पड़ा. 

प्रियंका-निक की ये जुदाई की फोटोज तो हमें भी उदास ही कर गईं. लेकिन शुक्र की बात ये है कि ये गैप काफी लंबा नहीं है, क्योंकि जल्दी ही निक वापस लौटकर इंडिया आने वाले हैं. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का मुंबई रिसेप्शन 20 दिसंबर को होना है. प्रिंयका-निक के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ गया है.  इसके बाद निक को तो लौटकर इंडिया आना ही है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube