Simba ने वीकेंड पर किया 75 करोड़ का बिजनेस

नई दिल्ली : बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री सारा अली खान की जोड़ी वाली फिल्म ‘सिंबा’ ने सप्ताह के अंत में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीई। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड रोल में हैं। सिंबा ने अपने रिलीज के पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने करीब 23.33 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 31 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 75 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सिंबा में पुलिस ऑफिसर बने रणवीर का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं सारा के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। भारत के अलावा सिंबा विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है सिंबा जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह की सिंबा ने अपने पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। जबकि 2018 की शुरुआत में रिलीज में हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ ने पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की थी। ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 12.80 करोड़, ‘गुंडे’ 16.12 करोड़, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ का पहले दिन का कलेक्शन 16 करोड़ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube