कई रोगों का कारण बन सकता हैं आपका बिस्तर, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

क्या आपको पता है कि आपका बिस्तर भी कई रोगों का कारण बन सकता है? जी हां, बहुत सारे लोगों में स्किन एलर्जी, सोरायसिस, बाल झड़ने और अस्थमा जैसी समस्याओं का कारण उनका बिस्तर होता है। बिस्तर का चुनाव करते समय हम हमेशा कंफर्ट और लुक का ख्याल रखते हैं, जबकि बिस्तर बहुत हद तक हमारी सेहत को प्रभावित करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 गलतियां, जिनके कारण बिस्तर आपको बीमार बना सकता है।

सिंथेटिक न हों चादर, तकिया और कंबल
अपने बिस्तर के लिए बेडशीट, तकिया कवर और कंबल का चुनाव करते समय सिंथेटिक सामग्री को न चुनें। इनके लिए सिंथेटिक की जगह प्रकृतिक चीजें, जैसे कपास, वूल या रेशम का चुनाव करें। प्राकृतिक फाइबर सांस लेते हैं और सिंथेटिक की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होते हैं। सिंथेटिक बिस्तर पर सोने से कई बार स्किन एलर्जी, पीठ में दर्द, गर्दन में दर्द की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सर्दी के बिस्तर से धूल जरूर झाड़ लें
ऊनी कंबलों, तकियों तथा गद्दे में धूल रोएं के बीच और अंदर जमा हो जाती है, जिसे आप धूप में सुखाने के बाद झाड़कर निकाल सकते हैं। कंबल धोने से पहले भी धूल को झाड़ कर बाहर निकाल लेना चाहिए, इससे आसानी रहती है। आप चाहें तो कंबल से धूल निकालने के लिए वैक्‍यूम क्‍लीनर का प्रयोग भी कर सकते हैं। कंबल, तकिये व गद्दे आदि पर कवर का प्रयोग करें। धूल भरे बिस्तर के कारण सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। छोटे शिशुओं के लिए बिस्तर की धूल कई बार जानलेवा भी हो सकती है।

रोजमर्रा के कपड़ों के साथ न धोएं बिस्तर
बिस्‍तर पर इस्‍तेमाल किए जाने वाले कम्‍बल व तकिये आदि को भी दूसरे कपड़ों के साथ उपयोग न करें। साथ ही कंबल, तकिये व गद्दे के कवर आदि को धोते समय इन्हें अकेला ही धोएं। बाकी रोजमर्रा के कपड़ों के साथ न धोएं। इससे बिस्तर की धूल कपड़ों में चली जाएगी और कपड़े आपकी त्वचा के ज्यादा करीब होते हैं इसलिए स्किन एलर्जी हो सकती है।

बहुत मुलायम बिस्तर का प्रयोग न करें
अक्सर लोग बिस्तर का चुनाव करते समय सोचते हैं कि बिस्तर जितना ज्यादा मुलायम होगा, उतना अच्छा होगा। मगर बहुत अधिक मुलायम बिस्तर में आपकी पीठ का हिस्सा बिस्तर में धंस जाता है जबकि गर्दन का हिस्सा ऊपर रहता है। ऐसे में लंबे समय तक बिस्तर के प्रयोग से रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन, रीढ की हड्डी में दर्द, गर्दन में दर्द, सायटिका आदि होने का खतरा होता है।

ज्यादा ऊंची न हो तकिया
कई लोग एक साथ दो तकिया का इस्तेमाल करते हैं या बहुत कठोर और ऊंची तकिया का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको बता दें कि अगर आप सिर के नीचे लगाने के लिए तकिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये बहुत पतली और मुलायम होनी चाहिए। ज्यादा ऊंची तकिया से आपको गर्दन की समस्याएं और सायटिक नर्व पर दबाव के कारण साइटिका के भयंकर दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

Even so, trees big enough for its keel-a single oak log almost 58 feet long-are rare in Norwegian forests today. Founded by Patrick Peter in as an offshoot of the international BPR Global GT Series, this national version featured a wide variety of Grand Touring-style cars in multiple classes competing at the same time on mostly French courses. These summary files provide a ftp path that can be used to retrieve the sequence and annotation data. Assist in maintaining accurate inventory levels by controlling damages, markdowns, …. He began renting a flat in Berlin and spending his weekdays there. Schedule for class 9th, 10th, 11th and 12th For the academic Session. All the specimens were caught by hand line at depths ranging from 50 to m, at night, using chunks of flying fish C. The latter is a substrate in the synthesis of triacylglycerol, that is, fat. When you right click on a pictures while browsing your Instagram feed, you will not be presented with a "Save Image As" option. You must download, fill in and sign the official application form for the residence card for family members of EU nationals EX19 in duplicate. Regardless the material used, their artisan showcases remarkably very fine and intricate ornamentation. I am a member of a technical support team in a British University and we regularly use Eurocircuits as our printed circuit board manufacturer. They dosed fake flowers with different amounts of sugar water to see if the bee works harder to get pollen and nectar. If they are not selected or checked, there is no match. Residents of Danbury and the surrounding communities can rely on cohesive, expert care from the vascular surgeons at Western Connecticut Medical Group Vascular Surgery.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube