संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होगी और यह 13 फरवरी तक चलेगा

 वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होगी और यह 13 फरवरी तक चलेगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। अंतरिम बजट में किसानों के मुद्दे को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है। इससे पहले फुल बजट पेश किए जाने की खबर आई थी, जिसका सरकार ने खंडन कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube