27वीं इंदिरा प्रियदर्शिनी क्रिकेट : अक्की ब्रदर्स 112 रन से विजयी

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच बृजेश (79 रन, सात छक्के, 4 चौके) की उम्दा पारी से अक्की ब्रदर्स ने 27वीं इंदिरा प्रियदर्शिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को वर्चस्व क्रिकेट क्लब को 112 रन से मात दी। बाबा साहब खेल मैदान इटौंजा पर पहले मैच में अक्की ब्रदर्स ने बृजेश (79) व सोमू (33) की पारियों से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। वर्चस्व क्लब से योगेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में वर्चस्व क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन ही बना सका। मयंक (24) व वैभव (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अक्की ब्रदर्स से गिरजेश ने चार जबकि अतुल ने दो विकेट चटकाए।

एलसीए ने कल्याणपुर को 27 रन से हराया

दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच यशवर्द्धन पाल (65 रन, 3 चौके, दो छक्के) की पारी से एलसीए ने कल्याणपुर को 27 रन से हराया। एलसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशवर्द्धन पाल (65 रन, 3 चौके, दो छक्के) व जुनैब खान (17) की पारियों से निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। कल्याणपुर से मो.सलीम व मोबीन ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में असलम (39 रन, 3 चौके, दो छक्के) व मो. नईम (19) की कोशिश के बावजूद कल्याणपुर निर्धारित 20 ओेवर में छह विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सका।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube