East Delhi : फेरे ले जा रही दुल्हन को मारी गोली

नई दिल्ली : पूर्वी जिले के शकरपुर इलाके में बीती रात एक शादी में उस समय अफरातफरी मच गई जब शादी समारोह में किसी ने दुल्हन को गोली मार दी। जयमाला के बाद जैसे ही दुल्हन स्टेज की तरफ दूल्हे के साथ जा रही थी किसी ने उस पर गोली चला दी। आनन-फानन में घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली पीड़िता के पैर में लगी है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पूर्वी जिले के डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार बीती रात मंडावली की रहने वाली पूजा और रानी गार्डन के फूल कारोबारी भरत का विवाह शकरपुर प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में हो रहा था। जयमाला के बाद पूजा भरत के साथ स्टेज की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से किसी ने गोली चला दी। गोली लगने से पूजा वहीं गिर पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गीता कॉलोनी में रहने वाले रिंकू नाम के लड़के ने पूजा को गोली मारी है| रिंकू पूजा को पहले से जानता था| फिलहाल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि शादी के वक्त रिंकू ने पूजा को क्यों गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube